Tuesday, April 21, 2015
मैटरो की सवारी
जब मैटरो शुरु हुई तो मन में बहुत खुशी हुई चलो जी अब बसों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे आराम से बैठकर जायेंगे मैटरो में एसी की ठंडी-ठंडी हवा खाते हुए। एसी की ठंडी हवा मिलने में तो कोई कसर नहीं है। पर बैठने का सपना तो सपना ही रह गया कभी-कभी कभार दया हो जाये, तो बैठ भी जाते हैं। अरे यह तो बात हुई हमारे सुविधा भोगी मन की चाहत की जो कभी भी भरता ही नहीं जितनी सहूलियत दे दो उससे ज्यादा की चाहत करता है। चलिए छोडि़ए इन बातों को सच तो यह है कि मैटरो की सवारी ज्यादा तो नहीं पर थोड़ी आरामदायक तो होती ही है। ना टरैफिक की चिल्ल-पों ना पसीने की चिपचिप। इतना ही नहीं अगर आपको बतरस का शौक है, तो फिर तो यह आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है। हर ओर गुट बना रहता है, जिसमें एक से एक मजेदार बातें होती हैं, जिसे ना चाहते हुए भी सुनने को मन कर जाता है। मैं तो जब घर से आॅफिस के लिए निकलती हूं तो थोड़ी सी थकान सी लगती है लगता है कि क्या लाइफ है यार एकदम मशीन हो गई है, लेकिन जैसे ही मैटरो स्टेशन पर पहुंचती हूं थकान छू मंतर हो जाती है हर दिन कोई न कोई ऐसा जरूर मिल जाता है कि पूरा रास्ता कब बीत जाता है पता ही नहीं चलता। मैटरो में हर दिन होने वाली घटनाएं इतनी मजेदार होती हैं कि उस पर पूरा ग्रंथ लिखा जा सकता है। अब पूरा गं्रथ लिखने की तो मेर सामथ्र्य नहीं है, पर हां हर दिन की कुछ मजेदार चीजें तो मैं शेयर कर ही सकती हूं, तो फिर देर किस बात की आज से ही खाते हैं मैटरो की सवारी में मिलने वाली अटपटी-चटपटी खबरों की चाट देखते हैं यह सिलसिला कब तक चल पाता है, पर कोशिश तो जरूरत यही रहेगी कि जब तक कर पाउं आप सबको मजेदार तरीके से अपने अनुभवों की झलक दिखा सकूं।
Monday, April 13, 2015
चलो कहीं घूम के आएं हम...
सैर कर दुनिया की गाफिल जिंदगानी फिर कहां
जिंदगी गर मिल भी जाये नौजवानी फिर कहां...
समर वेकेशन की शुरुआत होने वाली है, तो फिर आपको अपनी छुट्टियां कहां बितानी है, इस बात का पहले से निर्धारण कर लें, ताकि अपने सीमित बजट में भी आप अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए किसी खूबसूरत जगह की सैर पर निकल सकें। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि जब आप कहीं घूमने जाते हैं, तो जितना आप अपना बजट बनाकर जाते हैं उससे ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ सावधानियों के साथ चलें, तो ना केवल यात्रा यादगार बनेगी वरन आप उस दौरान भी कुछ बचत कर पायेंगे।
इस संबंध में अकसर अपनी मनपसंद जगहों की सैर पर निकल जाने वाले मीडियाकर्मी रंजन झा का कहना है कि अगर आपको घूमने का शौक है, तो फिर आपको यह सोचने की जरूरत नहीं है कि पैसे ज्यादा खर्च होंगे। थोड़ी सी सावधानी बरत कर आप कम पैसों में भी पसंदीदा जगहों की सैर कर सकते हैं। मसलन घूमने जाने की प्लानिंग पहले से ही कर लें और टिकटों की बुकिंग पहले से ही करवा लें। समय-समय पर विभिन्न एयरलाइंस सस्ती टिकटें उपलब्ध करवाती हैं उन पर नजर रखें। जब भी आपको अपने मनमुताबिक टिकट मिले बुक करवा लें। इससे किराये में काफी कमी हो जाती है और हां जाने वाली टिकट के साथ-साथ वापसी की टिकट भी पहले से करवा लें। इन सारी बातों के अलावा घूमने के लिए विकेंड पर जाने की बजाये वीक डेज में जाना प्रिफर करें। जैसे कि फ्राइडे की बजाये थर्सडे की टिकट करायें, इससे टिकट के किराये में भारी रियायत मिलेगी। अगर कार से जा रहे हैं, तो फिर गाड़ी की टंकी फुल करवा लें क्योंकि अलग-अलग जगहों पर डीजल और पेटरोल के दामों में अंतर होता है।
घूमने की शौकीन एमसीएल में इंगलिश एडिटर के पद पर कार्यरत यशिका का कहना है कि मुझे जब भी घूमने जाना होता है मैं उसकी प्लानिंग दो-तीन महीने पहले कर लेती हूं। ताकि घूमते समय भी किस तरह से पैसे बचाये जायें इस बारे मैं पहले से एलर्ट रहूं। टरैवलिंग करते समय अगर आप तीन-चार बातों का ध्यान रखेंगी तो अच्छे-खासे पैसे बचा लेंगी और अपने बजट में ही अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने का पूरा मजा ले पायेंगी। अगर आपके साथ जाने के लिए कोई और फैमिली तैयार होती है, तो आप घूमने की प्लानिंग उनके साथ कर लें क्योंकि इससे आप शेयरिंग कर पायेंगी। जिसकी वजह से लोकल कन्वेंस पर आपका खर्चा आधा हो जायेगा। अगर आपके साथ आपके अलावा दो फैमिलीज हैं, तो आप अलग-अलग कमरों की बजाये काॅटेज लेना प्रिफर करें इससे आपको रहने के लिए सस्ती और अच्छी जगह मिल जायेगी और हां अगर वहां पर किचन हो तो आप खुद भी कुछ कुक कर लें इससे आप हेल्दी और सस्ता खाना खा पायेंगे। मैं तो जब भी घूमने जाती हूं अपने साथ रेडी टू ईट नूडल्स, फ्रॅूट्स आदि लेकर जाती हूं इसके अलावा अपने साथ इलेक्टिरक केटल या फिर इंडक्शन चूल्हा साथ रखती हूं। अपने लिए उस होटल का चयन करें, जिसमें एटलीस्ट ब्रेकफास्ट रूम रेंट के साथ शामिल हो। जिस होटल में ठहरे हों वहां पर खाना खाने की बजाये बाहर जाकर खाना खायें क्योंकि होटल में आपको खाने के लिए ज्यादा पे करना पड़ेगा। इन सारी बातों के अलावा एक बेहद महत्वपूर्ण बात यह है कि वहां जाकर उन चीजों की शाॅपिंग बिल्कुल ना करें, जो आपको अपने शहर में भी मिलती हों क्योंकि ट्यूरिस्ट प्लेसेज पर चीजें महंगी मिलती हैं।
इन बातों का रखें ध्यान
घूमते समय कुछ-कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप सीमित बजट में घूमने के साथ-साथ सेविंग भी कर सकती हैंः
- घूमने के लिए हमेशा पहले से ही प्लानिंग कर लें, ताकि समय पर टिकटों की बुकिंग करायी जा सके। टिकटों की बुकिंग कराते समय वापसी की टिकट भी बुक करवा लें।
- अपने साथ खाने का रेडीमेट सामान रेडीमेड नूडल्स, फ्रॅूट्स, नमकीन, बिस्किट आदि लेकर जायें।
- जिस जगह पर जाना है उसके बारे में जानकारी पहले से ही इकट्ठी कर लें। होटल ट्यूरिस्ट प्लेस के आस-पास ही लें, जिससे कि घूमने के लिए प्राइवेट टैक्सी लेने की जरूरत ना पड़े। पहले से ही होटल की बुकिंग करवा लें। अगर एक से ज्यादा परिवार हैं, तो फिर होटल में कमरे लेने की बजाये काॅटेज लें। इसके अलावा बड़ा रूम लेकर उसमें एक्सटरा बेड लगवा लें।
- बहुत बड़े रेस्टोरेंट्स में खाने की बजाये। अच्छे ढाबे पर खाना खायें। अगर आप जहां पर ठहरे हैं, वहां पर खाना पकाने का विकल्प है, तो एकबार का खाना खुद ही बना लें।
- रहने के लिए हाॅस्टल्स, लाॅज का चयन करें।
- शाॅपिंग करते समय बड़ी शाॅप्स पर जाने की बजाये उस जगह की लोकल मार्केट से शाॅपिंग करें। वहां से वही चीजें खरीदें जो वहां की खास चीजें हों। बच्चों के साथ हैं, तो फिर उन शाॅप्स पर ना जायें, जहां बच्चों के महंगे खिलौने मिलते हों।
- घूमने के लिए प्राइवेट टैक्सी करने की बजाये पब्लिक टरांसपोर्ट का इस्तेमाल करें यह सेफ भी होता है और सस्ता भी।
- जिस जगह पर टरेन और रोडवेज की सुविधा हो वहां प्लेन से जाने से बचें। इससे ना केवल पैसे बचेंगे वरन आप साइट सीन का मजा भी ले पायेंगे।
- अपने फोन में रोमिंग फेसिलिटी एक्टिवेट करवा लें, जिससे की टूरिंग के दौरान भी आप सस्ती काॅलरेट में बात कर सकें।
- अपने सामान की पैकिंग करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके सामान में वो सारी चीजें हो जिनकी आपको घूमने के दौरान जरूरत पड़ सकती है। नहीं तो आपको वहां पर जाकर बेकार में अमुक वस्तु की खरीदारी के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
- जिस जगह जा रहे हैं कपड़ों की पैकिंग वहां के मौसम के हिसाब से करें, ताकि आपको वहां पर जाकर कपड़ों की खरीदारी न करनी पड़े।
Friday, April 3, 2015
संयुक्त परिवारः खुशियों का संसार
वर्तमान में कामकाज के चलते या फिर यूं कहें कि आपसी मतभेद के चलते एकल परिवारों का चलन कम होता जा रहा है, लेकिन आज भी कुछ परिवार ऐसे हैं, जो साथ रहते हैं उनमें दादा-दादी, ताई-ताया, चाचा-चाची सभी हैं। सामान्य जन-जीवन में ही नहीं कई सिलेब्रिटी भी ऐसे हैं, जो संयुक्त परिवार में रहते हैं आइये जानें संयुक्त परिवार के फायदों की कहानी राजलक्ष्मी त्रिपाठी की जुबानी
दिल्ली के इंद्राविकास काॅलोनी में हरनाम चैधरी अपने दो बेटों पत्नी और मां के साथ रहते हैं इनके परिवार में इतनी एकता और प्यार है कि आस-पास के लोग भी उन्हें देखकर कहते हैं कि परिवार हो तो ऐसा उनकी बहुएं रश्मि और किरण दोनों घर के सारे काम मिलजुलकर करती हैं बड़ी बहु किरन के तीन और छोटी के दो बच्चे हैं बच्चे भी आपस में मिलजुल कर रहते हैं उनका अपना स्कूल है और प्राॅपर्टी का काम भी है। उनका बड़ा बेटा स्कूल का काम देखता है और छोटा बेटा नोएडा में इंजीनियर है वह दिल्ली से रोजाना नोएडा आनाजाना करता है, लेकिन कभी अलग रहने के लिए नहीं सोचता एक दिन उनकी छोटी बहू रश्मि से बात हुई तो बताने लगी भाभी जी संयुक्त परिवार में रहने में थोड़ी सी तकलीफ है तो फायदे बहुत ज्यादा हैं कहीं बाहर जाने पर आपको यह टेंशन नहीं रहती है कि बच्चे किसके पास रहेंगे।
इसी तरह से बद्रीनाथ के रहने वाले शिवमोहन डिमरी दिल्ली में माॅडल टाउन में संयुक्त परिवार में रहते हैं उनके तीन बेटे-बहुएं और पोते-पोती सभी साथ में रहते हैं उनके परिवार में चाहे बेटे हो या बहुएं आपस में बेहद प्यार और सौहार्द्र है उनके तीनों बेटे अच्छे पदों पर काम करते हैं एक बेटा पैरोडिकल साइंस से है दूसरा फोटो जर्नलिस्ट है और तीसरा एक अच्छी फर्म में सीए है।
आज जहां सभी लोग अलग-थलग अपनी दुनिया बसाना चाहते हैं वहां आज भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो संयुक्त परिवार में ही रहना चाहते हैं भले ही संयुक्त परिवार में कभी-कभार आपस में किसी बात को लेकर मतभेद हो जाये, लेकिन सच तो यह है कि यहां एकल परिवारों के मुकाबले हंसी-खुशी का माहौल ज्यादा रहता है इसका कारण है काम का और खर्चों का उचित बंटवारा।
आज जहां सभी लोग अलग-थलग अपनी दुनिया बसाना चाहते हैं वहां आज भी बहुत सारे लोग ऐसे हैं, जो संयुक्त परिवार में ही रहना चाहते हैं भले ही संयुक्त परिवार में कभी-कभार आपस में किसी बात को लेकर मतभेद हो जाये, लेकिन सच तो यह है कि यहां एकल परिवारों के मुकाबले हंसी-खुशी का माहौल ज्यादा रहता है इसका कारण है काम का और खर्चों का उचित बंटवारा।
टीवी सीरियलों और फिल्मों में है ज्वांइट फैमिली का बोलबाला
टीवी पर दिखाये जाने अधिकांश धारावाहिकों में ज्वांइट फैमिली को दिखाया गया है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी, घर हो तो ऐसा, वो रहने वाली महलों की आदि समेत वर्तमान मंे स्टार प्लस पर आने वाला धारावाहिक साथ निभाना साथिया हो या फिर जंयती लाल की ज्वांइट फैमिली इन धारावाहिकों में संयुक्त परिवार के फायदों के बारे में बताया गया है कि किस तरह से एकसाथ रहने से सारी मुश्किलें चुटकियों में निबट जाती है। सिनेमा में भी संयुक्त परिवार को बखूबी भुनाया गया है। रेखा और राकेश रोशन अभिनीत फिल्म खूबसूरत में ज्वांइट फैमिली के संबंधों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। यह पहले की सिर्फ पुरानी फिल्मों में ही नहीं है आजकल आने वाली फिल्मों में भी संयुक्त परिवार को दिखाया और उसके महत्व को दर्शाया जाता है। राजश्री प्रोडक्शन की तो अधिकांश फिल्में संयुक्त परिवार पर आधारित होत हैं हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं आदि।
सेलिब्रिटीज भी रहते हैं ज्वांइट फैमिली में
ऐसा नहीं है कि सिर्फ आम आदमी ही संयुक्त परिवार में रहते हैं सेलिब्रिटीज भी ज्वांइट फैमिली में रहते हैं जब तक पृथ्वी राजकपूर और राजकपूर थे तब तक उनके तीनों बेटे और बहुएं साथ में रहते थे बाद में सब अलग हो गये वर्तमान में सलमान खान और धर्मेंद्र संयुक्त परिवार में रहते हैं इनके परिवार में जितनी युनिटी है शायद ही कहीं देखने को मिले।
क्या है संयुक्त परिवार के फायदे
- जिम्मेदारियों का बंटवारा
- बच्चों की परवरिश में आसानी संयुक्त परिवार में रहने वालों बच्चों में स्वभावतः शेयरिंग की भावना आती है तथा उनमें संस्कार और रिश्तों की परख न्यूक्लियर फैमिली के बच्चों से ज्यादा होती है।
- दुख-तकलीफ में एकदूसरे की मदद को कई हाथ तैयार रहते हैं।
- पति-पत्नी के रिश्ते बेहतर रहते हैं कारण मनमुटाव होने पर घर के बाहरी लोग समझा-बुझाकर उनका झगड़ा खत्म करवा देते हैं।
- कहीं बाहर जाना हो तो सेफ्टी के लिए नहीं सोचना पड़ता है।
Subscribe to:
Comments (Atom)





