मैटरो की सवारी -2
थोड़ा आगे बढ़ते हैं अपनी रोमांचक यात्रा पर

हां तो मैं बात कर रही थी मैटरो के सफर की बेहद रोमांचक और थ्रिल से भरा सफर होता है। मुझे अच्छी तरह से याद है कि जब पहले-पहल शाहदरा से रोहिणी के रूट पर मैटरो चली तो मन में हसरत सी लिये मैं अपनी सहेली के साथ मैटरो देखने के लिए गयी। थोड़ी-सी जलन तो हुई कि अरे ये क्या बात है हमारे रूट पर तो मैटरो चली नहीं और देखो तो जरा जिन्हें रोहिणी जाना हो या शाहदरा जाना हो उनके लिए सफर कितना सुहाना हो गया। फिर मेरी मुराद पूरी हुई और यूनिवसिर्टी से मैटरो की शुरुआत हुई और आॅफिस जल्दी पहुंचने के लालच में मैं मुखर्जी नगर से नोएडा की दूरी में थोड़ा सा योगदान मैटरो का लेने लगी, लेकिन ये थोड़ा फिजिकल नहीं हो पा रहा था क्योंकि राजीव चैक उतर कर फिर बस ही लेनी पड़ती थी नोएडा के लिए ऐसे में मैटरो में आने का सारा मजा किरकिरा हो जाता था। कुछ दिन तक तो मैं मैटरो से जाने के लालच में अपनी सहेली के साथ मैटरो में जाती रही, लेकिन फिर अपने इस हसरत से कि चलो जब मैटरो सीधी नोएडा जायेगी तब उसमें जाया करेंगे। लेकिन मजे की बात तो देखिये कि मैटरो के नोएडा पहुंचने से पहले ही मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी और घर क जिम्मेदारियों में डूब गयी। दो बच्चे हुए उन्हें बड़ा करते हुए उनके साथ समय बिताते हुए पता ही नहीं चला कि मुझे अपना काम छोड़े पूरे साढ़े पांच साल हो गये। कभी-कभी मन कचोटता भी था कि क्या है कुछ नहीं कर पा रही मन में डर भी लगता था कि कहीं ऐसा ना हो कि मैं भी मुहल्ले के औरतों में डूबकर अपनी जिंदगी के मजे निंदारस में लेने लगूं। फ्रीलांसिंग करती थी पेशे से पत्रकार हूं, तो मन में लिखने की चाहत उफान पर रहती है। जब भी समय मिलता है पन्ने काले कर लेती हूं। इसी के चलते कभी-कभार अपने पुराने मित्रों से मिलने निकल पड़ती थी। उस समय मैटरो का ही सहारा लेती थी क्योंकि नौकरी छोड़ने के बाद कभी बस में बैठने का सुअवसर दुबारा नहीं मिला। बात ऐसी भी है कि ना कि लड़कियां शादी से पहले जितनी रफ-टफ होती हैं शादी के बाद उतनी ही ज्यादा साॅफिस्टिकेटेड हो जाती हैं मेरे साथ भी कुछ-कुछ ऐसा ही होने लगा। कहीं जाती तो आॅटो या कभी-कभी दूर जाना हो तो मैटरो। मैटरो से आते-जाते मन में अकसर ये हुड़क होती अब तो हर जगह मैटरो चल गयी है जाॅब जाॅइन कर लेती हूं कहीं। अभी के लिए इतना ही नहीं बाकी की बातें फिर कभी देर हो रही है। सामान समेटूं अपना घर जाने के लिए मेरी प्यारी मैटरो और उसमें आने-जाने वाले लोगों की रोमांचक बातें मेरा इंतजार कर रही हैं...
No comments:
Post a Comment