दुनिया के पहले ब्लाॅगर की कहानी
![]() |
| जस्टिन हाल |
मैंने यूएस प्रेसिडेंट्स डे 2015 का दिन अंतर्राष्टरीय कैनाबिस व्यापार सम्मेलन में बिताया। वहां जाकर मैं किसी भी तरह का कोई वीडियों बनाने को उत्सुक नहीं था। मैं तो बस वहां पर काॅन्फ्रेंस अटैंड करने के लिए गया था। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे थे, जो वहां होने-वाली एक-एक पल की घटना के बारे में जानने को उत्सुक थे। उनकी इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए मैंने सोचा कि कैनाबिस बिजनेस काॅन्फरेंस को अपने तरीके से वीडियों फाॅर्म में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया, ताकि मैं लोगों को यह बता सकूं कि वहां पर होता क्या है।
जस्टिन हाल 25, फरवरी 20015
जस्टिन हाल ने 1994 में सबकुछ आॅन लाइन साझा करने की एक ऐसी तकनीकी खोजी, जिसके तहत वो अपने जीवन में घटित सभी बातों को चाहे वो उनकी निजि जिंदगी से जुड़ी हो या फिर जो कुछ वो अपने आस-पास देखते थे उसे इंटरनेट पर साझा करने लगेे। उस समय हाल काॅलेज में पढ़ने वाला 19 साल का युवा था जो कि दिनभर की हर घटना को अपनी पर्सनल वेबसाइट पर शेयर करता था। उस समय तक किसी को भी यह नहीं पता था जस्टिन की यह लत एक दिन उसे बेहद फेमस बना देगी और करोड़ों लोगों को लुभाने का कारण बन जायेगी।
सबसे अलग सबसे जुदा
गोरा और दुबला-पतला हाल के अंदर ऐसा हुनर था कि वो अपनी बात को बेबाक तरीके से लिख सके और ूूूण्सपदोण्दमज पर शेयर कर सके। जब हाल ने 1994 में अपनी बातें लिखने की शुरुआत की तो उस समय वो 60 के दशक के किसी बच्चे के लेखन की तरह था फिर धीरे-धीरे उसमें सुधार होता गया और पढ़ने वाले को उसकी हर पोस्ट में इटरेस्ट आने लगा। अमेरिकन जर्नलिस्ट और व्यवसायी जस्टिन ने सबसे पहले अपने लिंक पर अपनी पर्सनल डायरी पोस्ट करनी शुरु की, जिससे लोग उसे देख और पढ़ सकें और उस पर अपने कमेंट्स भी लिख सकें। उनके द्वारा पोस्ट की गई चीजें जस्टिन्स लिंक्स फ्राॅम द अंडरग्राउंड के नाम से प्रसिद्ध हुआ। बाद में इस ई-डायरी को वेब लाॅग के नाम से पहचान मिली। ईटनेट की दुनिया में सभी कुछ शाॅर्ट और क्रिस्प होता है, इसलिए वेबलाॅग बाद में ब्लाॅग बन गया। जस्टिन ब्लाॅगर के तौर पर खासे फेमस हुए। ब्लाॅगिंग की शुरुआत कर जस्टिन ने लोगों को सोशल मीडिया पर अपनी बातें स्पष्ट शब्दों में कहने के लिए एक नया प्लेटफाॅर्म दिया।
यूं लगा लगा चस्का
जब जस्टिन काॅलेज में पढ़ रहे थे उसी समय उनके मन में इंटरनेट के प्रति लगाव बढ़ने लगा। उन्हें यह बात बहुत अच्छी लगती थी कि लोग लिंक से बहुत जल्दी जुड़ते थे। इंटनेट सर्फिंग करने के साथ-साथ जस्टिन खूब लिखते थे। अपनी बातों को कलमबद्ध करते समय जस्टिन अपने साथ घटी किसी भी घटना से लेकर अपने आस-पास घटित होने वाली चीजों को भी बखूबी लिखते थे। उनकी इसी खूबी ने उन्हें दुनिया का पहला ब्लाॅगर बना दिया। उनकी ब्लाॅग इतनी ज्यादा सफल हुई कि प्रतिदिन उस पर काफी सारे लोग विजिट करते थे। चूंकि ब्लाॅग पर जस्टिन सभी चीजें पोस्ट करते थे यहां तक कि उन्होंने अपनी निजी बातों के साथ-साथ अपनी कुछ न्यूड पिक्चर्स भी अपनी ब्लाॅग पर डाल दी थी, जिसकी वजह से उनकी ब्लाॅग को सेक्स साइट समझ कर एक दिन उनकी ब्लाॅग पर 2500 से ज्यादा लोगों ने बिजिट किया। जस्टिन को लिखने के लिए उनके मित्र दस्तोवस्की ने प्रेरित किया, जो कि मैक्सिको के काॅलेज सेंट जाॅन्स काॅलेज में एक अंडग्राउंड न्यूजपेपर निकालता था। अपनी 19 साल की उम्र में जस्टिन जिस तरह की चीजें लिखते थे उसके लिए अंडरग्राउंड न्यूजपेपर पर्फेक्ट था।
आॅनलाइन गेम के हैं दीवानें

जस्टिन हाल

काॅलेज के जमाने से ही जस्टिन सोशल और मोबाइल गेम्स के लिए क्रेजी रहे हैं। काॅलेज के दिनों में उनका आॅनलाइन गेम्स के प्रति पेशन बढ़ता रहा। इसके चलते 2006 में उन्होंने गेम्स आॅनलाइन गेम्स की कंपनी से जुड़ गये जहां जस्टिन और उनकी टीम के सदस्यों ने पीएमओजी नेटहरनेट गेम बनायी जो कि वेब सर्फिंग के दौरान खेलते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने फेसबुक और फायर फाॅक्स के लिए भी गेम्स बनाया। इसके बाद जस्टिन ने 2010 में टच पेट्स कैट्स के नाम से खुद की गेम्स कंपनी स्टार्ट की। उनके द्वारा बनाये गये गेम्स का इस्तेमाल आइफोन्स में किया जाता है।
बदल गयी दुनिया
जब जस्टिन ने 19 साल की उम्र में पहली बार अपनी पर्सनल फीलिंग्स को आॅनलाइन शेयर किया तो उनकी लाइफ में काफी बदलाव आये। उनके लिए यह एब बड़ी चुनौती थी क्योंकि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत बातों को सार्वजनिक कर दिया था। इस संबंध में उनके पास उनके पास लोगों के मेल्स आते थे, जिसमें तरह-तरह की बातें लिखी होती थीं। रिलेशन में बंधने के बाद जस्टिन ने ब्लाॅग पर अपनी व्यक्त्गित चीजों को साझा करना बंद कर दिया। ब्लाॅग लिखने के साथ-साथ अब जस्टिन साॅफ्टवेयर प्रोड्यूसर के तौर पर सैन फैंसिस्को में काम कर रहे हैं।
प्रभावित किया
जब जस्टिन ने पहली बार पहले ब्राउजर मोजैक को देखा, तो वे बेहद एक्साइटेड हुए। इसे देखने के बाद उन्हें लगा कि यह बड़ी फैंटास्टिक जगह है, जहां पर आप दूसरे लोगों के साथ अपनी बातों को साझा कर सकते हैं और उनके साथ संपर्क बना सकते हैं।

No comments:
Post a Comment