Monday, October 19, 2015

हार नहीं मानूंगी

-----------
खुद से ये वादा है मेरा
हार नहीं मानूंगी
ऐ जिंदगी
तेरी हर ताल से 
क्दम से कदम मिला के 
दृढ़ता से चलूंगी
मेरे मन में है
उमंगों का
और अनगिनत भावों का विचारों का
सोता सा बहता
जिसकी धार से सराबोर कर दूंगी
धरा को
नामुमकिन को
मुमकिन करने का
साहस है मुझमें
सच कहती हूं
हार नहीं मानूंगी
कितनी भी कठिन हो राहें
हर राह पर
बढ़ती ही जाउंगी
खुद से खुद का वादा है
जीवन में हर दिन
कुछ न कुछ 
नवसृजन करती रहूंगी
पुरानी रूढि़यो के सहारे ही 
जीवन को ना जियूंगी मैं
हार नहीं मानूंगी...

Saturday, May 2, 2015

                                   मैट्रªो  की सवारी भाग-3


दोस्तों काफी दिनों से मैंने आपसे अपने मै मैट्रªो के सवारी के बाबत बातें शेयर नहीं की। अरे क्या बताउं हर दिन का मै मैट्रªो का सफर अलग ही रोमांच लेकर आता है। कल रात को एक फंक्शन में गई थी देर से आना हुआ। थकान लग रही थी और नींद भी पूरी नहीं हुई थी सो आॅफिस आने का बिल्कुल भी मन नहीं था, पर क्या करें जी जब आप कहीं काम कर लेते हैं, तो चाहकर भी आराम नहीं कर पातें अपने लिए छुट्टियां लेना बड़ा ओखा लगता है खासकर तब जब आपके छोटे बच्चे हों। मन मसोसकर रहना पड़ जाता है। तो मरता क्या न करता के हालात में हम भी बेमन से उठकर आॅफिस के लिए तैयार हो गये और चल पड़े व्यस्तता भरे दिन के लिए। जिसकी शुरुआत मेरी प्यारी मै मैट्रªो से होती है। जैसे ही घर की सीढि़यां उतरे वैसे ही थकान भी दूर हो गई। मन ललचने लगा कान लगाकर मै मैट्रªो में होने वाली कानाफूसी सुनने को।
सुस्ती के मारे घर से ही देर से निकली थी। जैसे ही मै मैट्रªो स्टेशन पर पहुंची मेरी आंखें वहां खड़े लोगों को देखकर चैड़ी हो गई। ध्यान से देखने लगी कि किस कोने में जाकर खड़ी हाउं जहां कुछ मजेदार बातें सुनने को मिले। थोड़ा आगे बढ़कर एक जोड़े के पास खड़ी हो गई और कनखियों से उनकी हरकतों को देखने लगी। लड़का कभी धीरे से लड़की का हाथ दबा देता तो कभी उसकी बालों को खींचने लगता और धीरे से उससे कुछ कहता और लड़की मुसकराने लगती। अभी मैं उनकी बातों में रस लेने ही लगी थी कि तभी मै मैट्रªो आ गई और मैं धक्का-मुक्की करते उसमें सवार हो गई। आगे-पीछे देखने लगी कि शायद कहीं कोई सीट मिल जाये । तबीयत ठीक ना होने की वजह से शायद मेरे चेहरे पर थोड़ी थकान लग रही थी शायद इसी देखकर एक भली लड़की अपनी सीट से खड़ी हो गई मैं उसका धन्यवाद कहकर बैठ गई। सोचा टाइमपास करने के लिए कैंडीक्रश के एक दो लेवल पार कर लूं मोबाइल बैग से निकालने ही लगी थी कि तभी देखा कि वही जोड़ा मेरे सामने खड़ा हो गया उनकी मुस्कान ने फिर मेरा ध्यान खींच लिया और मैंने अपने कान उनकी बातों पर लगा दिये उनकी प्यारी बातें सुनकर अच्छा लग रहा था। फिर उनको छोड़कर मुझे उतरना पड़ा क्योंकि मुझे दूसरी मै मैट्रªो बदलनी थी।
लाजपत नगर की मैट्रªो पकड़ने के लिए दूसरे प्लेटफाॅर्म पर पहुंची। स्टेयर्स से उतर रही थी कि उंची हील पहनी एक भारी-भरकम मोहतरमा से टकरा गयीं। मैं गिरते-गिरते बची, लेकिन उन्होंने सौरी तक कहने की जरूरत नहीं पहुंची। हाथ में मोबाइल लिये ना जाने किससे इतना बेसुध होकर व्हाटसएप पर चैट कर रही थीं कि उन्हें किसी के गिरने मरने की चिंता भी नहीं थी। मन तो आया कि मुंह पर एक झापड़ रसीद कर दूं फिर सोचा जाने दो अभी आगे बढ़ी ही थी कि कानों में एक सुरीली और खनकती सी आवाज पड़ी अरे जाओ ज्यादा बनो नहीं मैंने मुड़कर देखा काॅलेज की कोई लड़की थी जो कि अपने ब्वाॅयफ्रेंड से गुटरगूं कर रही थी मै मैट्रªो आई मैं उस में चढ़ गई साथ में वो भी चढ़ गई। अपनी आदत से परेशान मेरे कान फिर सतर्क हो गये। वो हंस-हंसकर बात कर रही थी बातों बातों में आई लव यू और पुच पुच करती किस की आवाज भी आ रही थी। सबसे बेपरवाह कौन क्या कहेगा क्या सोच रहा होगा से बेपरवाह अपनी बात करने में बिजी थी। मैंने मन में सोचा कि जमाना कितना बदल गया है सच में सभी बहुत बोल्ड हो गये हैं। पहले की तरह बातें छिपाने का नहीं बल्कि अपनी फीलिंग्स जाहिर करने का टाइम आ गया है चलो अच्छा है...
चलते हैं आॅफिस पहंचने का समय हो गया है फिर कभी गुफ्तगू करेंगे आपसे

ऐसा है प्यार तुम्हारा


घने दरख्तों की छांव सा है तुम्हारा प्यार
जिसमें शीतलता है
और
है चट्टान सी मजबूती
जिस के सहारे
उबर जाती हूं
मैं
हर उस बात से
जो
मुझे परेशान करती है
जीवन का हर तनाव
भूल जाती हूं मैं
तुम्हारी मधुर मुस्कान से
और
चल पड़ती हूं
अपनी मंजिल की ओर तुम्हारे कदम से कदम मिला
नापने को
धरती आकाश की दूरी...

Tuesday, April 21, 2015

                                                       मैटरो की सवारी -2

थोड़ा आगे बढ़ते हैं अपनी रोमांचक यात्रा पर

हां तो मैं बात कर रही थी मैटरो के सफर की बेहद रोमांचक और थ्रिल से भरा सफर होता है। मुझे अच्छी तरह से याद है कि जब पहले-पहल शाहदरा से रोहिणी के रूट पर मैटरो चली तो मन में हसरत सी लिये मैं अपनी सहेली के साथ मैटरो देखने के लिए गयी। थोड़ी-सी जलन तो हुई कि अरे ये क्या बात है हमारे रूट पर तो मैटरो चली नहीं और देखो तो जरा जिन्हें रोहिणी जाना हो या शाहदरा जाना हो उनके लिए सफर कितना सुहाना हो गया। फिर मेरी मुराद पूरी हुई और यूनिवसिर्टी से मैटरो की शुरुआत हुई और आॅफिस जल्दी पहुंचने के लालच में मैं मुखर्जी नगर से नोएडा की दूरी में थोड़ा सा योगदान मैटरो का लेने लगी, लेकिन ये थोड़ा फिजिकल नहीं हो पा रहा था क्योंकि राजीव चैक उतर कर फिर बस ही लेनी पड़ती थी नोएडा के लिए ऐसे में मैटरो में आने का सारा मजा किरकिरा हो जाता था। कुछ दिन तक तो मैं मैटरो से जाने के लालच में अपनी सहेली के साथ मैटरो में जाती रही, लेकिन फिर अपने इस हसरत से कि चलो जब मैटरो सीधी नोएडा जायेगी तब उसमें जाया करेंगे। लेकिन मजे की बात तो देखिये कि मैटरो के नोएडा पहुंचने से पहले ही मैंने अपनी नौकरी छोड़ दी और घर क जिम्मेदारियों में डूब गयी। दो बच्चे हुए उन्हें बड़ा करते हुए उनके साथ समय बिताते हुए पता ही नहीं चला कि मुझे अपना काम छोड़े पूरे साढ़े पांच साल हो गये। कभी-कभी मन कचोटता भी था कि क्या है कुछ नहीं कर पा रही मन में डर भी लगता था कि कहीं ऐसा ना हो कि मैं भी मुहल्ले के औरतों में डूबकर अपनी जिंदगी के मजे निंदारस में लेने लगूं। फ्रीलांसिंग करती थी पेशे से पत्रकार हूं, तो मन में लिखने की चाहत उफान पर रहती है। जब भी समय मिलता है पन्ने काले कर लेती हूं। इसी के चलते कभी-कभार अपने पुराने मित्रों से मिलने निकल पड़ती थी। उस समय मैटरो का ही सहारा  लेती थी क्योंकि नौकरी छोड़ने के बाद कभी बस में बैठने का सुअवसर दुबारा नहीं मिला। बात ऐसी भी है कि ना कि लड़कियां शादी से पहले जितनी रफ-टफ होती हैं शादी के बाद उतनी ही ज्यादा साॅफिस्टिकेटेड हो जाती हैं मेरे साथ भी कुछ-कुछ ऐसा ही होने लगा। कहीं जाती तो आॅटो या कभी-कभी दूर जाना हो तो मैटरो। मैटरो से आते-जाते मन में अकसर ये हुड़क होती अब तो हर जगह मैटरो चल गयी है जाॅब जाॅइन कर लेती हूं कहीं। अभी के लिए इतना ही नहीं बाकी की बातें फिर कभी देर हो रही है। सामान समेटूं अपना घर जाने के लिए मेरी प्यारी मैटरो और उसमें आने-जाने वाले लोगों की रोमांचक बातें मेरा इंतजार कर रही हैं...

 


                                          मैटरो की सवारी


जब मैटरो शुरु हुई तो मन में बहुत खुशी हुई चलो जी अब बसों में धक्के नहीं खाने पड़ेंगे आराम से बैठकर जायेंगे मैटरो में एसी की ठंडी-ठंडी हवा खाते हुए। एसी की ठंडी हवा मिलने में तो कोई कसर नहीं है। पर बैठने का सपना तो सपना ही रह गया कभी-कभी कभार दया हो जाये, तो बैठ भी जाते हैं। अरे यह तो बात हुई हमारे सुविधा भोगी मन की चाहत की जो कभी भी भरता ही नहीं जितनी सहूलियत दे दो उससे ज्यादा की चाहत करता है। चलिए छोडि़ए इन बातों को सच तो यह है कि मैटरो की सवारी ज्यादा तो नहीं पर थोड़ी आरामदायक तो होती ही है। ना टरैफिक की चिल्ल-पों ना पसीने की चिपचिप। इतना ही नहीं अगर आपको बतरस का शौक है, तो फिर तो यह आपके लिए एकदम परफेक्ट जगह है। हर ओर गुट बना रहता है, जिसमें एक से एक मजेदार बातें होती हैं, जिसे ना चाहते हुए भी सुनने को मन कर जाता है। मैं तो जब घर से आॅफिस के लिए निकलती हूं तो थोड़ी सी थकान सी लगती है लगता है कि क्या लाइफ है यार एकदम मशीन हो गई है, लेकिन जैसे ही मैटरो स्टेशन पर पहुंचती हूं थकान छू मंतर हो जाती है हर दिन कोई न कोई ऐसा जरूर मिल जाता है कि पूरा रास्ता कब बीत जाता है पता ही नहीं चलता। मैटरो में हर दिन होने वाली घटनाएं इतनी मजेदार होती हैं कि उस पर पूरा ग्रंथ लिखा जा सकता है। अब पूरा गं्रथ लिखने की तो मेर सामथ्र्य नहीं है, पर हां हर दिन की कुछ मजेदार चीजें तो मैं शेयर कर ही सकती हूं, तो फिर देर किस बात की आज से ही खाते हैं मैटरो की सवारी में मिलने वाली अटपटी-चटपटी खबरों की चाट देखते हैं यह सिलसिला कब तक चल पाता है, पर कोशिश तो जरूरत यही रहेगी कि जब तक कर पाउं आप सबको मजेदार तरीके से अपने अनुभवों की झलक दिखा सकूं।



Monday, April 13, 2015


                                चलो कहीं घूम के आएं हम...



सैर कर दुनिया की गाफिल जिंदगानी फिर कहां
जिंदगी गर मिल भी जाये नौजवानी फिर कहां...

समर वेकेशन की शुरुआत होने वाली है, तो फिर आपको अपनी छुट्टियां कहां बितानी है, इस बात का पहले से निर्धारण कर लें, ताकि अपने सीमित बजट में भी आप अपने परिवार के साथ समय बिताने के लिए किसी खूबसूरत जगह की सैर पर निकल सकें। आमतौर पर ऐसा माना जाता है कि जब आप कहीं घूमने जाते हैं, तो जितना आप अपना बजट बनाकर जाते हैं उससे ज्यादा पैसे खर्च हो जाते हैं, लेकिन अगर आप कुछ सावधानियों के साथ चलें, तो ना केवल यात्रा यादगार बनेगी वरन आप उस दौरान भी कुछ बचत कर पायेंगे। 
इस संबंध में अकसर अपनी मनपसंद जगहों की सैर पर निकल जाने वाले मीडियाकर्मी रंजन झा का कहना है कि अगर आपको घूमने का शौक है, तो फिर आपको यह सोचने की जरूरत नहीं है कि पैसे ज्यादा खर्च होंगे। थोड़ी सी सावधानी बरत कर आप कम पैसों में भी पसंदीदा जगहों की सैर कर सकते हैं। मसलन  घूमने जाने की प्लानिंग पहले से ही कर लें और टिकटों की बुकिंग पहले से ही करवा लें। समय-समय पर विभिन्न एयरलाइंस सस्ती टिकटें उपलब्ध करवाती हैं उन पर नजर रखें। जब भी आपको अपने मनमुताबिक टिकट मिले बुक करवा लें। इससे किराये में काफी कमी हो जाती है और हां जाने वाली टिकट के साथ-साथ वापसी की टिकट भी पहले से करवा लें। इन सारी बातों के अलावा घूमने के लिए विकेंड पर जाने की बजाये वीक डेज में जाना प्रिफर करें। जैसे कि फ्राइडे की बजाये थर्सडे की टिकट करायें, इससे टिकट के किराये में भारी रियायत मिलेगी। अगर कार से जा रहे हैं, तो फिर गाड़ी की टंकी फुल करवा लें क्योंकि अलग-अलग जगहों पर डीजल और पेटरोल के  दामों में अंतर होता है। 
घूमने की शौकीन एमसीएल में इंगलिश एडिटर के पद पर कार्यरत यशिका का कहना है कि मुझे जब भी घूमने जाना होता है मैं उसकी प्लानिंग दो-तीन महीने पहले कर लेती हूं। ताकि घूमते समय भी किस तरह से पैसे बचाये जायें इस बारे मैं पहले से एलर्ट रहूं। टरैवलिंग करते समय अगर आप तीन-चार बातों का ध्यान रखेंगी तो अच्छे-खासे पैसे बचा लेंगी और अपने बजट में ही अपनी पसंदीदा जगह पर घूमने का पूरा मजा ले पायेंगी। अगर आपके साथ जाने के लिए कोई और फैमिली तैयार होती है, तो आप घूमने की प्लानिंग उनके साथ कर लें क्योंकि इससे आप शेयरिंग कर पायेंगी। जिसकी वजह से लोकल कन्वेंस पर आपका खर्चा आधा हो जायेगा। अगर आपके साथ आपके अलावा दो फैमिलीज हैं, तो आप अलग-अलग कमरों की बजाये काॅटेज लेना प्रिफर करें इससे आपको रहने के लिए सस्ती और अच्छी जगह मिल जायेगी और हां अगर वहां पर किचन हो तो आप खुद भी कुछ कुक कर लें इससे आप हेल्दी और सस्ता खाना खा पायेंगे। मैं तो जब भी घूमने जाती हूं अपने साथ रेडी टू ईट नूडल्स, फ्रॅूट्स आदि लेकर जाती हूं इसके अलावा अपने साथ इलेक्टिरक केटल या फिर इंडक्शन चूल्हा साथ रखती हूं। अपने लिए उस होटल का चयन करें, जिसमें एटलीस्ट ब्रेकफास्ट रूम रेंट के साथ शामिल हो। जिस होटल में ठहरे हों वहां पर खाना खाने की बजाये बाहर जाकर खाना खायें क्योंकि होटल में आपको खाने के लिए ज्यादा पे करना पड़ेगा। इन सारी बातों के अलावा एक बेहद महत्वपूर्ण बात यह है कि वहां जाकर उन चीजों की शाॅपिंग बिल्कुल ना करें, जो आपको अपने शहर में भी मिलती हों क्योंकि ट्यूरिस्ट प्लेसेज पर चीजें महंगी मिलती हैं। 


इन बातों का रखें ध्यान

घूमते समय कुछ-कुछ छोटी-छोटी बातों का ध्यान रखकर आप सीमित बजट में घूमने के साथ-साथ सेविंग भी कर सकती हैंः
  • घूमने के लिए हमेशा पहले से ही प्लानिंग कर लें, ताकि समय पर टिकटों की बुकिंग करायी जा सके। टिकटों की बुकिंग कराते समय वापसी की टिकट भी बुक करवा लें।
  • अपने साथ खाने का रेडीमेट सामान रेडीमेड नूडल्स, फ्रॅूट्स, नमकीन, बिस्किट आदि लेकर जायें।
  • जिस जगह पर जाना है उसके बारे में जानकारी पहले से ही इकट्ठी कर लें। होटल ट्यूरिस्ट प्लेस के आस-पास ही लें, जिससे कि घूमने के लिए प्राइवेट टैक्सी लेने की जरूरत ना पड़े।  पहले से ही होटल की बुकिंग करवा लें। अगर एक से ज्यादा परिवार हैं, तो फिर होटल में कमरे लेने की बजाये काॅटेज लें। इसके अलावा बड़ा रूम लेकर उसमें एक्सटरा बेड लगवा लें। 
  • बहुत बड़े रेस्टोरेंट्स में खाने की बजाये। अच्छे ढाबे पर खाना खायें। अगर आप जहां पर ठहरे हैं, वहां पर खाना पकाने का विकल्प है, तो एकबार का खाना खुद ही बना लें।
  • रहने के लिए हाॅस्टल्स, लाॅज का चयन करें।
  • शाॅपिंग करते समय बड़ी शाॅप्स पर जाने की बजाये उस जगह की लोकल मार्केट से शाॅपिंग करें। वहां से वही चीजें खरीदें जो वहां की खास चीजें हों। बच्चों के साथ हैं, तो फिर उन शाॅप्स पर ना जायें, जहां बच्चों के महंगे खिलौने मिलते हों।
  • घूमने के लिए प्राइवेट टैक्सी करने की बजाये पब्लिक टरांसपोर्ट का इस्तेमाल करें यह सेफ भी होता है और सस्ता भी।
  • जिस जगह पर टरेन और रोडवेज की सुविधा हो वहां प्लेन से जाने से बचें। इससे ना केवल पैसे बचेंगे वरन आप साइट सीन का मजा भी ले पायेंगे।
  • अपने फोन में रोमिंग फेसिलिटी एक्टिवेट करवा लें, जिससे की टूरिंग के दौरान भी आप सस्ती काॅलरेट में बात कर सकें।
  • अपने सामान की पैकिंग करते समय इस बात का खास ख्याल रखें कि आपके सामान में वो सारी चीजें हो जिनकी आपको घूमने के दौरान जरूरत पड़ सकती है। नहीं तो आपको वहां पर जाकर बेकार में अमुक वस्तु की खरीदारी के लिए पैसे खर्च करने पड़ेंगे।
  • जिस जगह जा रहे हैं कपड़ों की पैकिंग वहां के मौसम के हिसाब से करें, ताकि आपको वहां पर जाकर कपड़ों की खरीदारी न करनी पड़े।




Friday, April 3, 2015

                        संयुक्त परिवारः खुशियों का संसार

वर्तमान में कामकाज के चलते या फिर यूं कहें कि आपसी मतभेद के चलते एकल परिवारों का चलन कम होता जा रहा है, लेकिन आज भी कुछ परिवार ऐसे हैं, जो साथ रहते हैं उनमें दादा-दादी, ताई-ताया, चाचा-चाची सभी हैं। सामान्य जन-जीवन में ही नहीं कई सिलेब्रिटी भी ऐसे हैं, जो संयुक्त परिवार में रहते हैं आइये जानें संयुक्त परिवार के फायदों की कहानी राजलक्ष्मी त्रिपाठी की जुबानी

दिल्ली के इंद्राविकास काॅलोनी में हरनाम चैधरी अपने दो बेटों पत्नी और मां के साथ रहते हैं इनके परिवार में इतनी एकता और प्यार है कि आस-पास के लोग भी उन्हें देखकर कहते हैं कि परिवार हो तो ऐसा उनकी बहुएं रश्मि और किरण दोनों घर के सारे काम मिलजुलकर करती हैं बड़ी बहु किरन के तीन और छोटी के दो बच्चे हैं बच्चे भी आपस में मिलजुल कर रहते हैं उनका अपना स्कूल है और प्राॅपर्टी का काम भी है। उनका बड़ा बेटा स्कूल का काम देखता है और छोटा बेटा नोएडा में इंजीनियर है वह दिल्ली से रोजाना नोएडा आनाजाना करता है, लेकिन कभी अलग रहने के लिए नहीं सोचता एक दिन उनकी छोटी बहू रश्मि से बात हुई तो बताने  लगी भाभी जी संयुक्त परिवार में रहने में थोड़ी सी तकलीफ है तो फायदे बहुत ज्यादा हैं कहीं बाहर जाने पर आपको यह टेंशन नहीं रहती है कि बच्चे किसके पास रहेंगे।
इसी तरह से बद्रीनाथ के रहने वाले शिवमोहन डिमरी दिल्ली में माॅडल टाउन में संयुक्त परिवार में रहते हैं उनके तीन बेटे-बहुएं और पोते-पोती सभी साथ में रहते हैं उनके परिवार में चाहे बेटे हो या बहुएं आपस में बेहद प्यार और सौहार्द्र है उनके तीनों बेटे अच्छे पदों पर काम करते हैं एक बेटा पैरोडिकल साइंस से है दूसरा फोटो जर्नलिस्ट है और तीसरा एक अच्छी फर्म में सीए है।
आज जहां सभी लोग अलग-थलग अपनी दुनिया बसाना चाहते हैं वहां आज भी बहुत सारे  लोग ऐसे हैं, जो संयुक्त परिवार में ही रहना चाहते हैं भले ही संयुक्त परिवार में कभी-कभार आपस में किसी बात को लेकर मतभेद हो जाये, लेकिन सच तो यह है कि यहां एकल परिवारों के मुकाबले हंसी-खुशी का माहौल ज्यादा रहता है इसका कारण है काम का और खर्चों का उचित बंटवारा।

टीवी सीरियलों और फिल्मों में है ज्वांइट फैमिली का बोलबाला


टीवी पर दिखाये जाने अधिकांश धारावाहिकों में ज्वांइट फैमिली को दिखाया गया है। क्योंकि सास भी कभी बहू थी, घर हो तो ऐसा, वो रहने वाली महलों की आदि समेत वर्तमान मंे स्टार प्लस पर आने वाला धारावाहिक साथ निभाना साथिया हो या फिर जंयती लाल की ज्वांइट फैमिली इन धारावाहिकों में संयुक्त परिवार के फायदों के बारे में बताया गया है कि किस तरह से एकसाथ रहने से सारी मुश्किलें चुटकियों में निबट जाती है। सिनेमा में भी संयुक्त परिवार को बखूबी भुनाया गया है। रेखा और राकेश रोशन अभिनीत फिल्म खूबसूरत में ज्वांइट फैमिली के संबंधों को बहुत ही बेहतरीन तरीके से दर्शाया गया है। यह पहले की सिर्फ पुरानी फिल्मों में ही नहीं है आजकल आने वाली फिल्मों में भी संयुक्त परिवार को दिखाया और उसके महत्व को दर्शाया जाता है। राजश्री प्रोडक्शन की तो अधिकांश फिल्में संयुक्त परिवार पर आधारित होत हैं हम आपके हैं कौन, हम साथ-साथ हैं आदि।

सेलिब्रिटीज भी रहते हैं ज्वांइट फैमिली में

ऐसा नहीं है कि सिर्फ आम आदमी ही संयुक्त परिवार में रहते हैं सेलिब्रिटीज भी ज्वांइट फैमिली में रहते हैं जब तक पृथ्वी राजकपूर और राजकपूर थे तब तक उनके तीनों बेटे और बहुएं साथ में रहते थे बाद में सब अलग हो गये वर्तमान में सलमान खान और धर्मेंद्र संयुक्त परिवार में रहते हैं इनके परिवार में जितनी युनिटी है शायद ही कहीं देखने को मिले।

क्या है संयुक्त परिवार के फायदे

  •  जिम्मेदारियों का बंटवारा
  • बच्चों की परवरिश में आसानी संयुक्त परिवार में रहने वालों बच्चों में स्वभावतः शेयरिंग की भावना आती है तथा  उनमें संस्कार और रिश्तों की परख न्यूक्लियर फैमिली के बच्चों से ज्यादा होती है।
  •  दुख-तकलीफ में एकदूसरे की मदद को कई हाथ तैयार रहते हैं।
  • पति-पत्नी के रिश्ते बेहतर रहते हैं कारण मनमुटाव होने पर घर के बाहरी लोग समझा-बुझाकर उनका झगड़ा खत्म करवा देते हैं।
  •  कहीं बाहर जाना हो तो सेफ्टी के लिए नहीं सोचना पड़ता है।

Thursday, March 26, 2015


                        दुनिया के पहले ब्लाॅगर की कहानी


जस्टिन हाल
मैंने यूएस प्रेसिडेंट्स डे 2015 का दिन अंतर्राष्टरीय कैनाबिस व्यापार सम्मेलन में बिताया। वहां जाकर मैं किसी भी तरह का कोई वीडियों बनाने को उत्सुक नहीं था। मैं तो बस वहां पर काॅन्फ्रेंस अटैंड करने के लिए गया था। लेकिन बहुत सारे लोग ऐसे थे, जो वहां होने-वाली एक-एक पल की घटना के बारे में जानने को उत्सुक थे। उनकी इसी जिज्ञासा को शांत करने के लिए मैंने सोचा कि कैनाबिस बिजनेस काॅन्फरेंस को अपने तरीके से वीडियों फाॅर्म में प्रस्तुत करने का निर्णय लिया, ताकि मैं लोगों को यह बता सकूं कि वहां पर होता क्या है।
                      जस्टिन हाल 25, फरवरी 20015

जस्टिन हाल ने 1994 में सबकुछ आॅन लाइन साझा करने की एक ऐसी तकनीकी खोजी, जिसके तहत वो अपने जीवन में घटित सभी बातों को चाहे वो उनकी निजि जिंदगी से जुड़ी हो या फिर जो कुछ वो अपने आस-पास देखते थे उसे इंटरनेट पर साझा करने लगेे। उस समय हाल काॅलेज में पढ़ने वाला 19 साल का युवा था जो कि दिनभर की हर घटना को अपनी पर्सनल वेबसाइट पर शेयर करता था। उस समय तक किसी को भी यह नहीं पता था जस्टिन की यह लत एक दिन उसे बेहद फेमस बना देगी और करोड़ों लोगों को लुभाने का कारण बन जायेगी। 

सबसे अलग सबसे जुदा

गोरा और दुबला-पतला हाल के अंदर ऐसा हुनर था कि वो अपनी बात को बेबाक तरीके से लिख सके और ूूूण्सपदोण्दमज पर शेयर कर सके। जब हाल ने 1994 में अपनी बातें लिखने की शुरुआत की तो उस समय वो 60 के दशक के किसी बच्चे के लेखन की तरह था फिर धीरे-धीरे उसमें सुधार होता गया और पढ़ने वाले को उसकी हर पोस्ट में इटरेस्ट आने लगा। अमेरिकन जर्नलिस्ट और व्यवसायी जस्टिन ने सबसे पहले अपने लिंक पर अपनी पर्सनल डायरी पोस्ट करनी शुरु की, जिससे लोग उसे देख और पढ़ सकें और उस पर अपने कमेंट्स भी लिख सकें। उनके द्वारा पोस्ट की गई चीजें जस्टिन्स लिंक्स फ्राॅम द अंडरग्राउंड के नाम से प्रसिद्ध हुआ। बाद में इस ई-डायरी को वेब लाॅग के नाम से पहचान मिली। ईटनेट की दुनिया में सभी कुछ शाॅर्ट और क्रिस्प होता है, इसलिए वेबलाॅग बाद में ब्लाॅग बन गया। जस्टिन ब्लाॅगर के तौर पर खासे फेमस हुए। ब्लाॅगिंग की शुरुआत कर जस्टिन ने लोगों को सोशल मीडिया पर अपनी बातें स्पष्ट शब्दों में कहने के लिए एक नया प्लेटफाॅर्म दिया। 

यूं लगा लगा चस्का

जब जस्टिन काॅलेज में पढ़ रहे थे उसी समय उनके मन में इंटरनेट के प्रति लगाव बढ़ने लगा। उन्हें यह बात बहुत अच्छी लगती थी कि लोग लिंक से बहुत जल्दी जुड़ते थे। इंटनेट सर्फिंग करने के साथ-साथ जस्टिन खूब लिखते थे। अपनी बातों को कलमबद्ध करते समय जस्टिन अपने साथ घटी किसी भी घटना से लेकर अपने आस-पास घटित होने वाली चीजों को भी बखूबी लिखते थे। उनकी इसी खूबी ने उन्हें दुनिया का पहला ब्लाॅगर बना दिया। उनकी ब्लाॅग इतनी ज्यादा सफल हुई कि प्रतिदिन उस पर काफी सारे  लोग विजिट करते थे। चूंकि ब्लाॅग पर जस्टिन सभी चीजें पोस्ट करते थे यहां तक कि उन्होंने अपनी निजी बातों के साथ-साथ अपनी कुछ न्यूड पिक्चर्स भी अपनी ब्लाॅग पर डाल दी थी, जिसकी वजह से उनकी ब्लाॅग को सेक्स साइट समझ कर एक दिन उनकी ब्लाॅग पर 2500 से ज्यादा लोगों ने बिजिट किया। जस्टिन को लिखने के लिए उनके मित्र दस्तोवस्की ने प्रेरित किया, जो कि मैक्सिको के काॅलेज सेंट जाॅन्स काॅलेज में एक अंडग्राउंड न्यूजपेपर निकालता था। अपनी 19 साल की उम्र में जस्टिन जिस तरह की चीजें लिखते थे उसके लिए अंडरग्राउंड न्यूजपेपर पर्फेक्ट था। 

आॅनलाइन गेम के हैं दीवानें 
जस्टिन हाल

काॅलेज के जमाने से ही जस्टिन सोशल और मोबाइल गेम्स के लिए क्रेजी रहे हैं। काॅलेज के दिनों में उनका आॅनलाइन गेम्स के प्रति पेशन बढ़ता रहा। इसके चलते 2006 में उन्होंने गेम्स आॅनलाइन गेम्स की कंपनी से जुड़ गये जहां जस्टिन और उनकी टीम के सदस्यों ने पीएमओजी नेटहरनेट गेम बनायी जो कि वेब सर्फिंग के दौरान खेलते हैं। इसके साथ-साथ उन्होंने फेसबुक और फायर फाॅक्स के लिए भी गेम्स बनाया। इसके बाद जस्टिन ने 2010 में टच पेट्स कैट्स के नाम से खुद की गेम्स कंपनी स्टार्ट की। उनके द्वारा बनाये गये गेम्स का इस्तेमाल आइफोन्स में किया जाता है। 

बदल गयी दुनिया

जब जस्टिन ने 19 साल की उम्र में पहली बार अपनी पर्सनल फीलिंग्स को आॅनलाइन शेयर किया तो उनकी लाइफ में काफी बदलाव आये। उनके लिए यह एब बड़ी चुनौती थी क्योंकि उन्होंने अपनी व्यक्तिगत बातों को सार्वजनिक कर दिया था। इस संबंध में उनके पास उनके पास लोगों के मेल्स आते थे, जिसमें तरह-तरह की बातें लिखी होती थीं। रिलेशन में बंधने के बाद जस्टिन ने ब्लाॅग पर अपनी व्यक्त्गित चीजों को साझा करना बंद कर दिया। ब्लाॅग लिखने के साथ-साथ अब जस्टिन साॅफ्टवेयर प्रोड्यूसर के तौर पर सैन फैंसिस्को में काम कर रहे हैं। 

प्रभावित किया

जब जस्टिन ने पहली बार पहले ब्राउजर मोजैक को देखा, तो वे बेहद एक्साइटेड हुए। इसे देखने के बाद उन्हें लगा कि यह बड़ी फैंटास्टिक जगह है, जहां पर आप दूसरे लोगों के साथ अपनी बातों को साझा कर सकते हैं और उनके साथ संपर्क बना सकते हैं।

Wednesday, March 25, 2015


अक्सर ये सोचती हूं मैं...



अलसाई सी रात ठहर क्यों नहीं जाती
उस क्षण
जब
आकाश में तारे टिमटिमाते हैं
और चांद निकलता है अपने पूरे रूप में
बारिश की बूंदें थम क्यों नहीं जाती हैं
उस क्षण
जब
आसमान में छाए होते हैं
काले बादल
और पेड़ों पर चहचहाते पक्षी
दुबके होते हैं अपने घोसलों में
और
मम्मी तल रही होती हैं
गरम पकौड़े
सूरज की किरणें
रुक क्यों नहीं जाती हैं
उस क्षण
जब दिसंबर की ठंड से किटकिटाते हैं दांत
अक्सर ये सोचती हूं मैं
क्यों कर वो एहसास
चिरस्थायी नहीं हो पाता
जो मन को लुभाता है
फिर सोचती हूं
शायद यही प्रकृति का नियम है
तभी तो
रात ठहरती नहीं
सूरज रुकता नहीं
चांद निकलता नहीं अमावश को
और
बारिश की बूदें थमती नहीं...

Tuesday, March 17, 2015

झूठा घमंड ना कीजो कोय


बहुत देर से सुजाता अपनी बहू अनुराधा की राह देख रही थीं, उसे घर से गए काफी देर हो गई थी। सुजाता को इस बात की ंिचंता नहीं थी कि अनुराधा ठीक-ठाक होगी कि नहीं उन्हें तो इस बात की ंिचंता थी की सारा घर अस्त-व्यस्त पड़ा हुआ था। जब दोपहर तक अनुराधा वापस नहीं आई, तो सुजाता उसे कोसते हुए घर का काम निपटाने लगीं। सब्जी काटते हुए वे तेजी से बड़बड़ा भी रही थीं। दोपहर का समय हो गया लेकिन महारानी जी का कुछ पता नहीं। घर आएं तो अच्छी तरह से खबर लेती हूं। जरा-सी देर को बाहर जाने की इजाजत क्या दे दी मैडम घर का रास्ता ही भूल गईं।
दोपहर का खाना बनाने के बाद वो गुस्से से आंगन से दरवाजे के चक्कर काट रही थीं कि तभी घंटी बजी। दरवाजा खोला, तो अनुराधा को सामने खड़ा देखकर वे अपना आपा खो बैठीं और उसे अंदर आने का मौका दिये बिना ही उस पर झपट पड़ीं। ये टाइम है घर आने का? जब देखो तब बाहर घूमने का बहाना चाहिए घर के काम काज से कोई सरोकार नहीं। आने दो मन्नत को तब तुम्हारे पर कतरवाती हूं।
सासू मां का रौद्र रूप देखकर अनुराधा घबरा गई थी वो धीरे से बोली, मां जी मुझे अंदर तो आने दीजिए फिर बताती हूं कि मुझे देर क्यों हो गई?

उसकी बात बीच में काटते हुए सुजाता चीखने लगीं, रहने दो बहाना बनाने की जरूरत नहीं। क्या मैं जानती नहीं हूं तुम्हें ना जाने किससे मिलने जाती हो मौका मिलते ही।
बड़ी देर से अनुराधा अपनी सास की बात चुपचाप सुन रही थी, पर जब वो उसके मां-बाप को कोसने के साथ-साथ उसके चरित्र पर लांछन लगाने लगीं, तो उसे बरदाश्त नहीं हुआ और वो गुस्से से फट पड़ी। आप समझती क्या हैं अपेन आपको? जब देखो तब टोकाटाकी तंग आ गई हूं मैं इस रोज-रोज की किचकिच से। आज तो आपने हद ही कर दी। कहे देती हूं मैं आपसे इस तरह की ओछी बातें मुझे पसंद नहीं। आइंदा मुझसे इस तरह की बात मत कीजियेगा। कहते हुए अनुराधा रोते हुए अपने कमरे में चली गयी।
सुजाता अवाक सी एकटक सुजाता को जाते हुए देखती रह गईं उसका यह रूप उनके लिए एकदम नया था। वो सोचने लगीं क्या यह वही अनुराधा है, जिसे वो गाय समझकर अपने बेटे मन्नत के लिए यह सोचकर ब्याह लायी थीं कि मामा-मामी के रहमोकरम पर पली बिन मां-बाप की बच्ची उनकेे कहे में रहेगी।
अनुराधा पर उन्होंने खूब अंकुश लगाकर रखा। सुजाता ने ना कभी उसे मन का खाने दिया ना पहनने। इतना ही नहीं मन्नत को भी उन्होंने उसके ज्यादा करीब नहीं होने दिया। उन्हें हमेशा इस बात का डर लगा रहता था कि अगर उन्होंने अनुराधा को ज्यादा ढील दी, तो वह उनके बेटे पर अपना कब्जा कर लेगी और वो मात्र घर की नौकरानी बनकर रह जायेंगी।
मन्नत के बारे में सोचते हुए एक क्षण को उनके चेहरे पर मुस्कराहट तैर गई फिर दूसरे ही क्षण उनकी आंखें डबडबा गई। तीन बेटियों के बाद जनमा मन्नत उनकी आंखों का तारा था। जब उन्होंने उसे जनम दिया तो उनके पैर जमीन पर नहीं पड़ रहे थे। पति की रोबदाब वाली नौकरी और चांद सा बेटा। यही तो चाहती थीं वह हमेशा से। पति की कमाई का घमंड तो उन्हें शुरू से ही था अब बेटा पैदा हो जाने के बाद उनका दिमाग सातवें आसमान पर पहुंच गया। तीन बेटियों के जनम ने उनके चेहरे की चमक को थोड़ा कम कर दिया था। लेकिन मन्नत की आमद ने उनके अहं को बढ़ा दिया। अब वे अपनी सास को भी बात-बात पर लताड़ने लगीं।
सुजाता के तेज व्यवहार से सभी दुखी थे, लेकिन घर की शांति बनाए रखने के लिए कोई कुछ नहीं बोलता था।
सास तो कभी उनके आगे जुबान नहीं खोलती थीं वो हमेशा यही सोचतीं बेटा खुश है, तो फिर मैं क्यों घर में बेकार का कलेश करुं। उनकी इस सोच को सुजाता उनकी कमजोरी समझकर किसी के भी सामने उनका अपमान करने से नहीं चूकतीं।
मन्नत के जनम के बाद पड़ोस की राधा काकी बोल ही पड़ीं, अरी सुजाता इतना ना इतरा, तेरी सास ने भी बेटा जना था। देख ले बुढ़ापे में कितना सुख भोग रही हैं तुझे भी वही मिलेगा, जो तेरी सास को मिल रहा है। फिर तेरा बेटा, तो तेतर है। कहते हैं तेतर बेटी राज रजावे और तेतर बेटा भीख मंगावे... अभी भी समय है चेत जा बहुरिया अपनी सास का दि लना दुखा।
राध काकी की बात सुजाता को बड़ी कड़वी लगी, गुस्से में आकर वो राधा काकी का अपमान करने से ना चूकीं। इस घटना के बाद से मुहल्ले के लोग सुजाता से कट गए। नाते-रिश्तेदार तो पहले ही मुंह मोड़ चुके थे। 
कहते हैं ना घमंड किसी का नहीं टिकता। मां मुंहसे भले की कुछ ना कहे पर दिल दुखता है, तो बद्दुआ निकल ही जाती है। अभी मन्नत पांच बरस का भी नहीं हुआ था कि सुजाता के पति अजीत ने आंखें मूंद लीं। उन्हें अपनी मां की मौत का सदमा बरदाश्त नहीं हुआ। सुजाता के कलेश के मारे वो चाहकर भी अपनी मां उचित इलाज नहीं करा पाएं यही बात  उन्हें सालती रही और मां के मरने के महीेन भर बाद ही वो भी चल बसे।
पति के जाने के बाद सुजाता कुछ दिनों तक तो सुन्न सी पड़ी रही कुछ बोलती नहीं थी बस एकटक जहां देखतीं तो देखती ही रह जातीं। पड़ोसियों ने उन्हें हिम्मत दिलाई। अपनी बेटियों और नन्हे मन्नत का मुंह देखकर उन्होंने खुद को संभाला।

दिन चाहे सुख के हों या दुख के बीत ही जाते हैं इसी तरह से सुजाका के दिन भी बीतने लगे। धीरे-धीरे समय गुजरता गया बेटियां ब्याहकर अपने घर चल गईं और मन्नत का भी ब्याह हे गया। मन्नत की उंची नौकरी ने सुजाता को फिर से मगरूर बना दिया। ब्याह के बाद उन्होंने एक दिन भी सुजाता को सुख से नहीं रहने दिया। बात-बात पर मन्नत से उसकी शिकायत करतीं। जब मन्नत उसे डांटता तो उन्हें बड़ी खुशी होती।
आज भी मन्नत जैसे ही धर में घुसा, वो उसके सामने अनुराधा की शिकायत की पोटली खोलकर बैठ गयीं। मन्नत चुपचाप उनकी बात सुनता रहा। फिर बोला, मां अनुराधा बहुत बुरी है ना?
सुजाता बोल पड़ीं, हां बेटा पता नहीं मेरे ही अक्ल पर पत्थर पड़ा था, जो मैं उसे अपनी बहू बनाकर ले आयी।
मां बी बात सुनकर मन्नत सधे हुए लहजे में बोला, ठीक है मां फिर वो हमेशा-हमेशा के लिए इस घर से चली जाएगी।
सुजाता हैरानी से बोलीं, क्या तू सच कह रहा है बेटा?
हां, मां मैं सच कह रहा हूं यह आपका घर है। यहां आपकी ही मर्जी चलेगी कहते हुए मन्नत अपने कमरे में चला गया।
सुजाता खुशी से बौरा-सी गयीं। वो सोचने लगीं अभी भी मेरा बेटा मेरी बात मानता है उसके लिए मुझसे बढ़कर कुछ नहीं।
सुजाता की खुशियों में खलल डालते हुए मन्नत बोला, मां हम जा रहे हैं।
मन्नत की बात सुनकर सुजाता हैरानी से उसका चेहरा देखने लगीं और अचकचाकर बोलीं, कहां?
मन्नत धीरे से बोला, आपसे और आपके घर से बहुत दूर जहां अनुराधा और मैं प्यार से रह सकें। शायद आपको सुनकर अच्छा ना लगे, मां मैं अनुराधा से बेहद प्यार करता हूं। भले ही आपने कभी हम दोनों को करीब नहीं होने दिया, लेकिन सच यही है कि अनुराधा की अच्छाईयों ने कब मुझे उसके इतना करीब ला दिया मुझे समण् ही नहीं आया। मां ना तो आप एक अच्छी बन पायीं और ना ही अच्छी सास। काश आप रिश्तों की गहराई को समझ पातीं। मां बनकर भी आप प्यार की कोमल भावनाओं से अछूती ही रह गईं। 
कुछ देर सुजाता भौचक्की-सी मन्नत को देखती रहीं फिर हकलाते हुए बोलीं, तू क्या कह रहा है मैं कुछ समझी नहीं? तू अनुराधा के लिए अपनी मां को छोड़कर जा रहा है?
मैं जो भी कह रहा हूं आप अच्छी तरह से समझ रही हैं मां अभी भी आपको मेरी चिंता नहीं है बस फिक्र है, तो इस बात की कि हमारे चले जाने से आपकी गरदन नीची होगी। मां हरदम घर में आपने अपनी हुकूमत चलाई है, पर अब और नहीं। मैं आपकी मनमानी नहींसह सकता। मैंने दादी को इस घर में घुट-घुट कर जीते देखा है, लेकिन मैं अपनी बीवी के साथ ऐसा नहीं होने दूंगा कहते हुए मन्नत अनुराधा का हाथ पकड़कर घर की दहलीज लांघ गया।
सुजाता भरी-भरी आंखों से मन्नत को जाते हुए देखती रहीं। उन्होंने सपने में भी नहीं सोचा था कि उनका लाडला बेटा उन्हें छोड़कर चला जाएगा। कई दिन तक सुजाता मन्नत की राह देखती रहीं पर वह वापस नहीं आया। अब रह-रहकर सुजाता को मन्नत के जनम के समय कही गयी राधा काकी की बात, तेतर बेटा... याद आने लगी। उनका गुरूर टूट गय था। अकेला घर काटने को दौड़ रहा था। कभी उनकी आंखों के सामने अपनी सास का दयनीय चेहरा आ जाता तो कभी अनुराधा का उदास चेहरा। सुजाता अपने आप से पूछने लगीं क्या सच ही तेतर बेटा दुख ही देता है। गलती क्या मन्नत के तेतर होने की हैया फिर मेरे गलत व्यवहार की। अपने सवाल का जवाब उन्हें खुद ही मिल गया। अपने किये का विचार करते हुए उनकी आंख लग गई। अगली सुबह जब वह उठीं, तो खुद को काफी हल्का महसूस किया। नहाने के बाद पहली बार सास की तसवीर के आगे हाथ जोड़कर खड़ी हो गईं और बुदबुदाने लगीं मां जी मुझे माफ कर दीजिए। अपनी सास की तस्वीर के आगे दिया जलाने के बाद उन्होंने अपनी सास के नाम पर भूखों को खाना खिलाया और फिर सुजाता अपने रूठे बेटे मन्नत और अपनी बहू अनुराधा को घर लौटाने के लिए चल पड़ीं। 

Tuesday, March 10, 2015

Khush rahne ko jaroori hai pyar

खुश रहने को जरूरी है प्यार

किसी भी संबंध मं खुशी का एहसास तभी समाहित हो सकता है, जब उसमें प्यार का समावेश हो। हमें अपने जीवनसाथी से अक्सर ही शिकायत रहती है। शायद ही कोई ऐसा पल होता हो, जो बिना किसी बहस के बीत जाये। अगर आप भी अपने साथी के साथ ऐसा ही व्यवहार करते हैं, तो इस आदत को अपने दिमाग की स्लेट से मिटा दें, फिर  देखिये कैसे आपके जीवन में खुशियां बसेरा करती हैं।

आज हरीश बहुत अच्छे मूड में था, सोच रहा था कि आज नेहा को शाॅपिंग पर ले जाउंगा बहुत दिन हो गये  मूवी देखे तो आज दोनों मूवी देखेंगे और डिनर करके वापस आयेंगे यही सब सोचकर उसने नेहा को फोन किया नेहा ने फोन उठाया और हरीश के यह बोलने पर कि आज  दोपहर में तैयार रहना मैं घर जल्दी आउंगा फिर हम शाॅपिंग पर जायेंगे और मूवी देखने के बाद डिनर करके ही वापस घर आयेंगे। हरीश का फोन सुनकर नेहा के मुंह से निकल गया कमाल है आज आपको मेरे लिए टाइम मिल गया। हैरानी की बात है आपके बाॅस ने आपको छुटृटी दे दी, वैसे तो जब कभी मैं बोलती हूं तो आपके पास टाइम नहीं होता है मेरे लिए। नेहा की बात सुनकर हरीश का अच्छा खासा मूड खराब हो गया हालांकि दोनों ने एकसाथ काफी समय बिताया लेकिन हरीश का मूड खराब ही रहा


नेहा की तरह बहुत साी पत्नियां ऐसी होती हैं, जो पति अगर उन्हें समय ना दे तो तानाकशी करती हैं और समय मिल भी गया तो अपनी जली-कटी बातों से उसे खराब करने से बाज नहीं आती हैं। सच तो यह है कि जब आप किसी से प्यार करते हैं तो यह मायने नहीं रखता है कि आपने अपने साथी के साथ कितना समय बिताया उस समय तो यही मायने रखता है कि आप दोनों ने जो भी समय बिताया वह कितना अच्छा बीता अगर आपने अपने समय को एकदूसरे से उलझने में ही बिता दिया तो फिर यह मानकर चलिए कि अगर आपका एटिटयूड यही रहेगा तो आप दोनों कभी भी खुश नहीं रह पायेंगे क्योंकि खुश रहने की पहली शर्त यह है कि आप अपने साथी की भावनाओं का ध्यान रखें कोई ऐसा काम ना करें, जिससे आपका साथी हर्ट हो।

एकदूसरे की भावनाओं का रखें ख्याल

खुशहाल जीवन के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप दोनों एकदूसरी की भावनाओं की कद्र करें और एकदूसरे की पसंद ना पसंद का ध्यान रखें। यह सिर्फ पत्नी की ही जिम्मेदारी नहीं है पति के लिए भी यह बात उतना ही मायने रखती है जितना पत्नी के लिए। वैसे भी कहा जाता है कि पति-पत्नी का संबंध बेहद संवेदनशील होता है दोनों को एक गाड़ी के दो पहियों की तरह माना गया है, जिस तरह से अगर एक पहिये में हवा कम हो गयी या फिर वह पंक्चर हो गया तो गाड़ी का संतुलन बिगड़ जाता है ठीक उसी तरह से ही पति-पत्नी में से अगर एक भी अपने साथी की भावनाओं का ध्यान नहीं रख पा रहा है, तो फिर इस प्यार भरे संबंध में दरार आते देर नहीं लगती है।

जिम्मेदारियों का बंटवारा

आजकल पति-पत्नी दोनों ही वर्किंग हैं ऐसे में यह जरूरी हो जाता है कि जिस तरह से दोनों मिल-जुलकर आर्थिक जिम्मेदारियों को निबाहते हैं उसी तरह से घरेलू काम में भी एकदूसरे का साथ दें। अगर पत्नी वर्किंग ना भी हो तो भी घर में इतने काम होते हैं कि वह थक जाती है ऐसे में अगर आप उसकी थोड़ी सी मदद कर दें, तो उसके मन में आपके प्यार की डोर और ज्यादा मजबूत होगी। आमतौर पर लोगों की यह धारणा होती है कि घर का काम करने का जिम्मा सिर्फ औरत का है, तो यह कतई जरूरी नहीं है कि घर का सारा काम केवल पत्नी ही करे। अगर पत्नी खाना बना रही है, तो कम से कम आप अपने बच्चों का होमवर्क तो करवा ही सकते हैं। इसी तरह से बाजार से सब्जी लाने का जिम्मा या फिर कमरे में बिखरी चीजों को ठीक करना आदि जैसे छोटे-छोटे काम करके आप अपने संबंधों को प्रगाढ़ बना सकते हैं। आपकी ये छोटी-सी पहल आपकी पत्नी के मन में प्यार के साथ-साथ आपके प्रति सम्मान भी बनायेगी। यकीन मानिये इस बात पर अमल करके आप अपनी पत्नी के दिल के और ज्यादा करीब होते जायेंगे।

पसंद ना पसंद का रखें ध्यान

प्यार भरे संबंधों के लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने साथी की पसंद ना पसंद का ध्यान रखें। अगर उसे आपकी कोई बात अच्छी नहीं लगती है, तो उसे बदलने की कोशिश करें। इसी तरह से इस बात का ख्याल रखें कि ऐसी कौन-सी बातें हैं, जिनके जिक्र मात्र से आपके जीवन-साथी के चेहरे पर मुस्कान छा जाती है और कौन-सी ऐसी बातें हैं जिनका जिक्र उसे पसंदनहीं हैं। इन सारी बातों के अलावा आपके साथी को क्या खाना पसंद है उसका पंसदीदा रंग कौन-सा है जैसी छोटी-छोटी बातें आप दोनों के प्यार को और बढ़ायेंगी।

एकदूसरे के परिवार का सम्मान

अगर आप यह चाहते हैं कि आपका साथी आपको प्यार करे और आपकी बात को मान दे, तो इसके लिए यह बेहद जरूरी है कि आप अपने जीवन-साथी से जुड़े सारे संबंधों को खुले दिल से स्वीकार करें उसके परिवार के सदस्यों का सम्मान करें। जब आप अपने जीवन-साथी के माता-पिता को अपने माता-पिता की तरह मान देंगे और उसके भाई-बहनों को अपने भाई बहन की तरह प्यार करेंगे, तो यकीनन आपके संबंधों में प्रगाढ़ता आयेगी।

छोटी-छोटी बातों पर ना टकरायें

यह सच है कि जहां प्यार होता है वहां टकराव भी होता है एक गाना भी है तुम रूठी रहो मैं मनाता रहूूं... थोड़ी बहुत नोंक-झोंक प्यार को बढ़ाती है, लेकिन जब यह जरूरत से ज्यादा बढ़ जाये तो फिर संबंधों में खटास आते देर नहीं लगती। इसलिए अपने जीवन-साथी के साथ बातचीत करते समय इस बात का ध्यान रखें की आप जो भी बात कहें उससे उनका ईगो ना हर्ट हो। एक बात और भी है जिस पर ध्यान देना जरूरी है वो यह कि अपनी बहस को झगड़े में ना बदलें अगर आप दोनों के बीच किसी बात को लेकर मनमुटाव हो भी गया हो, तो फिर उसे उसी दिन सुलझा लें कहने का मतलब यह है कि अपनी तकरार को लंबा ना खींचे, जितना जल्दी हो आपसी झगड़े को सुलझा लें।

विष्वास है बेहद जरूरी

पति-पत्नी के सबंध में एक सबसे महत्वपूर्ण बात है, जो दोनेां के संबध के बना भी देता है और बिगाड़ भी देता है वह है एकदूसरे पर भरोसा। सच तो यह है कि किसी भी संबंध को तभी अच्छी तरह से चलाया जा सकता है जब उसमें विश्वास हो बिना भरोसे के यह सबंध दिखावा मात्र रह जाता है। आज जब पति-पत्नी दोनों वर्किंग हैं दोनों काम पर जाते हैं ऐसे में उनके बीच एकदूसरे के कलीग्स को लेकर अनायास ही शक पैदा होने लगता हे। लेकिन अगर आप यह चाहते हैं कि आपका संबंध खुशियों भरा रहे इसके लिए यह जरूर है कि आप अपने साथी पर विश्वास करें।  सच तो यही है कि खुश रहने के लिए धन-दौलत की उतनी ज्यादा जरूरत नहीं होती है जितनी अपने साथी के साथ म्यूचुअल अंडरस्टैंडिंग और प्यार की। अपने जीवन साथी की छोटी-छोटी जरूरतों और खुशियों का ध्यान रखें और अपनी जिंदगी से सारे तनाव और फ्रस्टेशन को निकालकर सिर्फ अपने जीवन-साथी को प्यार करें और उसका तथा उससे जुड़ संबंधों का सम्मान करें फिर देखिये कैसे खुशियां आपके आंगन में हमेशा के लिए अपना घर बना लेंगी।

इन पर करें अमल


  • महत्वपूर्ण दिनों को याद रखें और उस पर अपने साथी को छोटा सा ही सही उपहार दें।
  • किसी दूसरे के सामने कभी भी अपने साथी के साथ बत्तमीजी से बात ना करें।
  • कभी-कभी एकदूसरे के साथ कहीं घूमने जायें
  • अगर आपके बच्चे हैं, तो उसका काम दोनों मिलजुलकर करें इससे ना केवल आप दोनों की जिम्मेदारियां बंटेंगी वरन बच्चे के साथ आप दोनों की बांडिंग भी बढ़ेगी।